पटना ग्रामीण: पटना में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तेजस्वी ने चुनाव आयोग, बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
पटना में महागठबंधन के द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इलेक्शन कमिशन, बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।