पटना ग्रामीण: राजद नेता अजीत यादव ने भाजपा का दामन थामा, पटना में दिलीप जायसवाल ने दिलाई सदस्यता
राजद के वरिष्ठ नेता अजीत यादव ने राजद का साथ छोड़कर शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे अजीत यादव को भाजपा के सदस्यता दिलवाई। अजीत यादव अकेले नहीं बल्कि अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।