पटना ग्रामीण: पटना: SSP ने कहा, प्रेस से संबंधित न होने पर भी वाहन पर प्रेस का स्टिकर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रेस से संबंधित न होने के बावजूद अपने वाहनों पर प्रेस का स्टिकर लगाकर सड़कों पर घूमने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस में न होने के बावजूद प्रेस का स्टिकर लगाकर घूमना गैर कानूनी है।