पटना ग्रामीण: चितकोहरा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर थार चढ़ाने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
चितकोहरा पुल के पास 24 जून को वाहन चेकिंग के दौरान जब पुलिसकर्मियों ने थार गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। अंत में वहां से पुलिसकर्मियों को हटाना पड़ा था। वहीं अब थार में सवार दो लोगों में से एक को गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि ड्राइवर अभी भी फरार है।