कसरावद: वीरपोस पर बहनों ने भाइयों का तिलक कर उतारी आरती, भाई ने रक्षाबंधन का दिया न्योता
निमाड़ अंचल की लोकपरंपरा वीरपोस का पर्व रविवार को श्रद्धा और भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया गया। सुबह से ही भाई अपनी बहनों के घर पहुंचने लगे। बहनों ने भाइयों का स्वागत कर भोजन कराया तिलक लगाया, विधि-विधान से पूजन किया और आरती उतारकर सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। छोटे भाई-बहनों ने भी बड़े भाई की तरह पूजन कर इस परंपरा को निभाया। रविवार दोप 2 बजे की जानका