Bihar news : बाइक की डिक्की में छिपाकर गांजा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा बरामद। इनरवा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक की डिक्की में छिपाकर गांजा ले जा रहे एक तस्कर को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सिंघासनी चौक मोड़ स्थित चिमनी के समीप की गई। गश्ती टीम एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के झुमका गांव निवासी राजदेव साह के 38 वर्षीय पुत्र दिनानाथ साह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक और गांजा जब्त कर लिया है। मौके मजिस्ट्रेट के रूप मे बीडीओ दीपक राम रहे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
#GanjaSmuggling #GanjaSeized #DrugSmuggler #InarwaPolice #WestChamparan #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #DrugFreeBihar #BiharNews #Inarwa #Narkatiaganj #WestChamparanNews #PoliceAction #CrimeUpdate