Bihar news : दिलशाद अंसारी मौत मामला मे घटनास्थल पर कराया गया सीन रिक्रिएशन, पुतले को चलती गाड़ी से गिराकर पुलिस ने किया डेमो। पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज में दिलशाद अंसारी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। डीआईजी के आदेश पर एफएसएल की टीम ने शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोइरगांवा चौक स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर सीन रिक्रिएशन कराया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में पुतले को चलती गाड़ी की खिड़की से गिराकर घटना का डेमो किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि जांच के दौरान घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का आकलन किया जा सके।पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात दिलशाद अंसारी चलती गाड़ी से कूदकर घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इसी दावे के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने पुलिस के इस दावे पर सवाल उठाते हुए दिलशाद की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।परिजनों के आरोप और पुलिस के दावे के बीच घटनास्थल पर कराया गया सीन रिक्रिएशन जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। एफएसएल टीम घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और डेमो के दौरान सामने आए पहलुओं का विश्लेषण करेगी। इससे यह समझने में मदद मिल सकती है कि पुलिस द्वारा बताए गए घटनाक्रम की परिस्थितियां कितनी संभव हैं।इस संबंध में एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एमवी ने बताया कि सीन रिक्रिएशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। अब जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।#DilshadAnsari #Narkatiaganj #Bettiah #WestChamparan #BiharNews #PoliceCustodyDeath #SceneRecreation #FSLTeam #ShikarpurPoliceStation #CrimeNews #BreakingNews #JusticeForDilshad #BiharPolice #LatestNews #YesBiharNews
Bettiah, West Champaran | Oct 23, 2026