सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर बेतिया में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान पर जोर...
बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन, 2026 के तहत निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज और लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, विधि-व्यवस्था और उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने समाहरणालय सभागार में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की निगरानी और प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी सूचना या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
#champaran24news #viralreelschallenge #trendingreels #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #fb
Bettiah, West Champaran | Oct 23, 2026