
Bihar news : नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 46.900 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इनरवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब एक बजे इनरवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल सीमा से गांजे की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सकरौल छठिया घाट के समीप घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की गतिविधि देखकर तस्कर तीन वॉटरप्रूफ बंडलों में पैक गांजे की खेप मौके पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों बंडलों को जब्त कर थाना लाया। जांच में बरामद गांजे का कुल वजन 46.900 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सकरौल छठिया घाट के समीप कार्रवाई करते हुए 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।#IndoNepalBorder #GanjaSeized #DrugSmuggling #WestChamparan #BiharPolice #InarwaPolice #BorderSecurity #CrimeNews #NDPSAct #PoliceAction #NepalBorder #BreakingNews
Bettiah, West Champaran | Jul 11, 2026

Bihar news : वीडियो जारी कर युवती ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, अपनी मर्जी से शादी करने का किया दावा। पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें नेपाल के दिपवनिया मरचहट निवासी 20 वर्षीय सायरा खातून ने एक वीडियो जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवती ने दावा किया है कि उसने अपनी मर्जी से और बिना किसी दबाव के इनरवा गांव निवासी नौशाद खां से विवाह किया है।सायरा खातून ने वीडियो संदेश में कहा कि उसने अपनी इच्छा से नौशाद खां के साथ शादी की है और इस फैसले के लिए उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया। वह पूर्व मे भी भागकर नौशाद से शादी की थी तो परिजन दबीस बनाते हुए नौशाद से ही शादी करा देने का प्रलोभन देकर ले गए और जान से मारने का प्लानिंग बना रहे थे तो युवती दुबारा भागकर नौशाद के पास आई। वहीं, युवती ने अपने पिता उमर खां पर जान से मारने का प्रयास करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में सायरा खातून यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि वह सुरक्षित है और अपने पति के साथ रहना चाहती है। साथ ही उसने अपने परिजनों से उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।#WestChamparan #Inarwa #Nepal #ViralVideo #SairaKhatun #NaushadKhan #BreakingNews #BiharNews #WestChamparanNews #InarwaPolice #MarriageCase #ViralNews #SocialMedia #LatestNews #BiharDevelopment
Bettiah, West Champaran | Jun 11, 2026

Bihar news : वीडियो जारी कर युवती ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, अपनी मर्जी से शादी करने का किया दावा। पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें नेपाल के दिपवनिया मरचहट निवासी 20 वर्षीय सायरा खातून ने एक वीडियो जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवती ने दावा किया है कि उसने अपनी मर्जी से और बिना किसी दबाव के इनरवा गांव निवासी नौशाद खां से विवाह किया है।सायरा खातून ने वीडियो संदेश में कहा कि उसने अपनी इच्छा से नौशाद खां के साथ शादी की है और इस फैसले के लिए उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया। वह पूर्व मे भी भागकर नौशाद से शादी की थी तो परिजन दबीस बनाते हुए नौशाद से ही शादी करा देने का प्रलोभन देकर ले गए और जान से मारने का प्लानिंग बना रहे थे तो युवती दुबारा भागकर नौशाद के पास आई। वहीं, युवती ने अपने पिता उमर खां पर जान से मारने का प्रयास करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में सायरा खातून यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि वह सुरक्षित है और अपने पति के साथ रहना चाहती है। साथ ही उसने अपने परिजनों से उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।#WestChamparan #Inarwa #Nepal #ViralVideo #SairaKhatun #NaushadKhan #BreakingNews #BiharNews #WestChamparanNews #InarwaPolice #MarriageCase #ViralNews #SocialMedia #LatestNews #Bihar
Bettiah, West Champaran | Jun 10, 2026