Bihar news : बेतिया मे खेत से बिचड़ा काटकर नहाने गया था छोटू, पोखरे में डूबने से बुझ गया परिवार का चिराग। इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखरे में सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पिड़ारी गांव निवासी रामजी साह के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटू अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पैंतालिस मिनट बाद छोटू का शव पोखरा से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार छोटू सुबह अपने खेत में धान की बिचड़ा काटने का काम कर घर लौटा था। इसके बाद दोस्तों के साथ नहाने निकल गया, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह फिर कभी वापस नहीं लौटेगा। छोटू लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिड़ारी में दसवीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई में होनहार और स्वभाव से मिलनसार छोटू की असमय मौत से विद्यालय के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। मृतक दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। घटना के बाद उसकी मां बबीता देवी, बड़े भाई आकाश कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध होकर यही कह रही थी, खेत में काम करके गया था बेटा,किसे पता था कि अब कभी लौटकर नहीं आएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वही इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। #Bettiah #WestChamparan #Bihar #Drowning #TragicAccident #Inarwa #Pidari #PondAccident #StudentDeath #BreakingNews #LocalNews #SchoolStudent #RestInPeace #MonsoonSafety #AccidentNews
Bettiah, West Champaran | Jul 13, 2026

Bihar news : शादी के छह माह बाद ही नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप। पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना अंतर्गत इनरवा बाजार की एक बेटी दहेज की आग में बुझ गई। महज छह माह पहले जिस घर से खुश्बू खातून की डोली बड़े अरमानों के साथ उठी थी, वहीं से अब उसकी मौत की दर्दनाक खबर आने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार निवासी असरफ मियां की 20 वर्षीय पुत्री खुश्बू खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खुश्बू की शादी 19 जनवरी को नेपाल के परसा जिला स्थित श्रीपुर चौकी के समीप राधेमाई नगरपालिका में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में एक नेपाली बाइक और तीन लाख नेपाली रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर खुश्बू को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। बताया जा रहा है कि बीते छह माह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए छह बार पंचायत भी हुई थी। यहां तक कि घटना से पांच दिन पहले भी एक पंचायत आयोजित की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की रात खुश्बू की गला दबाकर हत्या कर दी गई और बाद में उसे फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इस मामले में मृतका के पति अरबाज आलम (24 वर्ष), ससुर आस मोहम्मद मियां (55 वर्ष) सहित अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद नेपाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, खुश्बू की मौत से उसके मायके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटी को खुशहाल जीवन की उम्मीद के साथ विदा किया गया था, उसकी अर्थी वापस आने से पूरा परिवार सदमे में है। अब परिजन आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और खुश्बू को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।#DowryDeath #KhushbuKhatun #WestChamparan #Inarwa #Nepal #JusticeForKhushbu #CrimeNews #BiharNews #DowryHarassment #BreakingNews
Bettiah, West Champaran | Jun 17, 2026

Bihar news : वीडियो जारी कर युवती ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, अपनी मर्जी से शादी करने का किया दावा। पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें नेपाल के दिपवनिया मरचहट निवासी 20 वर्षीय सायरा खातून ने एक वीडियो जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवती ने दावा किया है कि उसने अपनी मर्जी से और बिना किसी दबाव के इनरवा गांव निवासी नौशाद खां से विवाह किया है।सायरा खातून ने वीडियो संदेश में कहा कि उसने अपनी इच्छा से नौशाद खां के साथ शादी की है और इस फैसले के लिए उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया। वह पूर्व मे भी भागकर नौशाद से शादी की थी तो परिजन दबीस बनाते हुए नौशाद से ही शादी करा देने का प्रलोभन देकर ले गए और जान से मारने का प्लानिंग बना रहे थे तो युवती दुबारा भागकर नौशाद के पास आई। वहीं, युवती ने अपने पिता उमर खां पर जान से मारने का प्रयास करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में सायरा खातून यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि वह सुरक्षित है और अपने पति के साथ रहना चाहती है। साथ ही उसने अपने परिजनों से उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।#WestChamparan #Inarwa #Nepal #ViralVideo #SairaKhatun #NaushadKhan #BreakingNews #BiharNews #WestChamparanNews #InarwaPolice #MarriageCase #ViralNews #SocialMedia #LatestNews #BiharDevelopment
Bettiah, West Champaran | Jun 11, 2026