स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने किया टीकाकरण सत्रों का सपोर्टिव सुपरविजन
स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम सनकुही एवं ग्राम ठोंड़ा (अहमदपुर) में आयोजित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण एवं सपोर्टिव सुपरविजन किया गया।
संयुक्त भ्रमण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अनूप नामदेव एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) श्री आदित्य पटेल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान दोनों ग्रामों में संचालित टीकाकरण सत्रों की व्यवस्थाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया गया। गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, निर्धारित आवश्यक जांचों की पूर्ति तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपीडब्ल्यू) की पहचान कर उनकी सघन निगरानी, नियमित फॉलोअप तथा आवश्यकता अनुसार समय पर उचित स्वास्थ्य संस्था में रेफरल सुनिश्चित करने के निर्देश मैदानी स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस अमले को दिए।
संयुक्त दल ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा पात्र हितग्राहियों तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संयुक्त भ्रमण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh