न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला जेल एवं आदर्श बालगृह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 14 से 20 नवंबर 2026 तक न्यायोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी के आदेश तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हेमराज सनोदिया के निर्देशानुसार 15 नवंबर को जिला जेल एवं आदर्श बालगृह मंडला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
आदर्श बालगृह में श्री हेमराज सनोदिया ने बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), किशोर न्याय अधिनियम सहित बच्चों के विधिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन एवं विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जागरूक किया।
जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। जेल में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना के अंतर्गत अपने प्रकरणों में पैरवी प्राप्त करने तथा आवश्यकतानुसार उच्च न्यायालय एवं सत्र न्यायालय में अपील के लिए उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।
हर्राटोला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार नालसा के ग्रामीण स्तर पर आयोजित 60वें दिव्य मेगा विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम हर्राटोला, जिला पंचायत मवई में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हेमराज सनोदिया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े ने ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री खोहलाल मरावी, जिला सदस्य श्री सुखमन धुर्वे सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla