श्राद्ध का भोजन खाने के 10 घंटे बाद 20 लोगों की तबीयत बिगड़ी, तीन एंबुलेंस से अस्पताल लाए गए
बिहटा। प्रखंड के कंचनपुर गांव में सोमवार की रात श्राद्ध कर्म में भोजन करने के करीब 10 घंटे बाद अचानक 20 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में 12 वयस्क और आठ बच्चे शामिल हैं। सभी को बुखार आने के साथ ठंड लगने की शिकायत हुई। एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजन्म राम और अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहटा रेफरल अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी निशिता सिन्हा को तत्काल आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद अस्पताल की ओर से तीन एंबुलेंस भेजी गईं। एंबुलेंस की मदद से करीब 20 मरीजों को बिहटा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी का उपचार शुरू किया।
अस्पताल में मरीजों की जांच के साथ उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौके पर निरीक्षण के दौरान बीडीओ शिवजन्म राम ने बताया कि कंचनपुर गांव में 12 वयस्क और आठ बच्चों की तबीयत खराब हुई है। सभी को बुखार की शिकायत है। फिलहाल किसी की स्थिति गंभीर नहीं है और सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में छह से सात स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के इलाज में जुटे हुए हैं।
वहीं, अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीमार सभी लोगों को बुखार के साथ ठंड लगने की शिकायत है। सभी का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।
श्राद्ध कर्म में भोजन करने के करीब 10 घंटे बाद एक साथ इतने लोगों की तबीयत बिगड़ने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की जांच की जा रही है। हालांकि, फिलहाल अधिकारियों ने बीमारी के कारण की
#बिहटा #bihar
Mokameh, Patna | Sep 15, 2026