152 शीशी नशीली कफ सिरप पकड़ी, एक गिरफ्तार; सप्लाई चेन के ‘किंगपिन’ तक कब पहुंचेगी पुलिस?
अमरपाटन। ऑपरेशन प्रहार के तहत अमरपाटन पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम छैरहा पहाड़ कॉलोनी में इको कार से 152 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की। ग्रामीणों ने कार सवार सुजीत पटेल और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि बाइक से आए तीन संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार, बाइक और मोबाइल समेत करीब ₹5.90 लाख का मशरूका जब्त किया है। मामले में NDPS एक्ट व ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
कार्रवाई में जनचौपाल के जरिए मिली नागरिक सूचना की भूमिका भी सामने आई है। हालांकि लगातार नशीली कफ सिरप की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के बीच बड़ा सवाल अब भी कायम है—आखिर यह नशीला माल कहां से आ रहा है? सप्लाई चेन कौन चला रहा है और लगातार कार्रवाई के बावजूद पुलिस मुख्य सरगना या किंगपिन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही? असली नेटवर्क �