बड़ेराजपुर: शराब के नशे में ट्रक चलाने पर चालक पर 10 हजार का जुर्माना, विश्रामपुरी चौक में चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई
शराब के नशे में खतरनाक तरीके से ट्रक चलाने वाले चालक के खिलाफ केशकाल पुलिस ने कार्रवाई की है। 10 नवंबर को विश्रामपुरी चौक के पास एनएच-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक CG-08-AH-5071 के चालक इमरान खान (42), निवासी उत्तर प्रदेश को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया।ब्रेथ एनालाइजर से जांच में चालक के शरीर में 228 एमजी/100 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई