विश्रामपूरी के जिला सहकारी बैंक में मंगलवार को एक बार फिर किसानों को अपने ही खाते से पैसे निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं बैंक में लिमिट पूरा होने के बाद विड्रॉल फॉर्म न दिए जाने जाने से आक्रोशित बड़ी संख्या में किसानों ने जिला सहकारी बैंक के सामने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर किसानों को समझाइश दी । त