बड़ेराजपुर: मांडोकीखरगांव में बरकई गांव का बाइक सवार युवक सड़क हादसे में घायल, जिला अस्पताल किया गया रिफर
बडेराजपुर ब्लाक अंतर्गत मांडोकीखरगांव में शुक्रवार की शाम बाइक सवार युवक बरकई निवासी घनश्याम नाग सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसे परिजनो के द्वारा उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल लाया गया।घनश्याम नाग के सर और पैर में चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार करने के बाद रात करीब 8:30 बजे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।