गरोठ: गरोठ में 'राहगीर अभियान' शुरू: किसानों को खेत तक रास्ता दिलाने की पहल
गरोठ में ‘राहगीर अभियान’ शुरू: किसानों को खेत तक रास्ता दिलाने की पहल गरोठ उपखंड में एसडीएम राहुल चौहान ने वर्षों पुराने रास्ता विवादों को सुलझाने के लिए ‘राहगीर अभियान’ की शुरुआत की है। अनुविभागीय कार्यालय में आयोजित बैठक में राजस्व, पीडब्ल्यूडी, किसान संगठनों और मीडिया की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर एक बजे इस योजना की रूपरेखा तय की गई।