सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के बड़े ऐलान के बाद जमालपुर में 71वें दिन किसानों का धरना स्थगित।
भुरटाना और सुंदर ब्रांच के जीर्णोद्धार के ऐलान से किसानों का विरोध टला।
• भुरटाना ब्रांच के जीर्णोद्धार पर ₹211 करोड़ और सुंदर ब्रांच पर ₹185 करोड़ होंगे खर्च।
• ₹5700 करोड़ के वर्ल्ड बैंक मेगा प्रोजेक्ट से हरियाणा के नहरी ढांचे का होगा कायाकल्प।
• नहरों की क्षमता बढ़ाकर खेतों के अंतिम छोर यानी टेल तक पहुंचेगा नहरी पानी।
• सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी बोलीं—किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता।
• कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी सरकार संवेदनशील—अधिकांश मांगें मानी गईं।
• कर्मचारियों की शेष मांगों पर भी सरकार सकारात्मक रुख के साथ कर रही है विचार।
• जमालपुर धरना स्थल पर पहुंचकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किसानों से की बातचीत और मीडिया से भी की वार्ता।
• मंत्री के आश्वासन के बाद 71 दिन से जारी धरना किसानों ने किया स्थगित।
• किसान नेताओं का ऐलान—कल बवानी खेड़ा में मुख्यमंत्री की रैली के दौरान अब किसान विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे।