दिव्यांग महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज और दरवाजे पर गंदगी फैलाने का लगाया आरोप
कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख में एक दिव्यांग महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज करने और उसके घर के दरवाजे पर गंदगी फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम भदेख निवासी निर्मला देवी पत्नी हरिशंकर ने शिकायत में आरोप लगाया कि प्रकाश पुत्र घनिराम और अटल उर्फ गोबिंद पुत्र हरिशंकर उसके साथ आए दिन गाली-गलौज करते हैं।
महिला का आरोप है कि दोनों उसके घर के दरवाजे पर गंदगी भी फैला देते हैं, जिससे उसे और उसके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़िता के मुताबिक वह दिव्यांग है और उसके दोनों पैर कटे हुए हैं।
ऐसे में घर के दरवाजे पर गंदगी फैलाए जाने से उसे आने-जाने में भी परेशानी होती है।
आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।
महिला ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#कुठौंद #जालौन #दिव्यांगमहिला #पुलिसशिकायत #गालीगलौज #गंदगीफैलानेका_आरोप #भदेख #जालौन_न्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़
#पुलिसजांच #पीड़ितामहिला #कार्रवाईकीमांग
Kalpi, Jalaun | Aug 22, 2026