घाटमपुर: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दूधिया को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
घाटमपुर क्षेत्र के रतनपुर गांव के किनारे स्थित काली मंदिर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दूधिए को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूधिए की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने के साथ दूधिए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।