BAGHPAT DESK : बागपत के पलड़ा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक पशुपालक को बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। घर के बाहर नहलाने के लिए बांधी गई भैंस की बिजली के पोल में करंट उतरने से दर्दनाक मौत हो गई। भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
दरअसल, पलड़ा गांव निवासी चिराग अली पुत्र उमर खां ने शुक्रवार सुबह अपनी भैंस को नहलाने के लिए घर के बाहर बांधा हुआ था। इसी दौरान पास में खड़े सीमेंट के बिजली के पोल में करंट उतर आया। पोल के संपर्क में आने से भैंस करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर कान्हड़ बिजलीघर से लाइनमैन मौके पर पहुंचे और बिजली के पोल में आए करंट को ठीक किया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई ग्रामीण करंट की चपेट में नहीं आया।
पीड़ित पशुपालक चिराग अली ने भैंस की मौत से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की बात कह�
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026