बागपत पुलिस – फैक्ट चेक 🚨 सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को खिलौना समझकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो को जनपद बागपत से जोड़कर भ्रामक रूप से प्रचारित किया जा रहा है। बागपत पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि वायरल वीडियो का जनपद बागपत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो को बागपत का बताकर प्रसारित किया जाना भ्रामक एवं तथ्यहीन है। कृपया बिना सत्यता की जांच किए किसी भी वीडियो अथवा भ्रामक पोस्ट को साझा न करें। बागपत पुलिस – सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।
Baghpat, Bagpat | Nov 13, 2026