BAGHPAT DESK : बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में ग्राम प्रधान सुधीर के भाई संजीव खोखर की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान सुधीर और उनका दूसरा भाई राजीव घायल हो गए।
आरोप है कि परिवार के ही चाचा उदयराज और उनके दो बेटों सनी व आर्यन ने संजीव के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी छपरौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संजीव अपने पीछे पत्नी अंजलि और 15 वर्षीय बेटे ध्रुव को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम और गांव में शोक का माहौल है।
Baghpat, Bagpat | Nov 13, 2026