Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
gaurav68199
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat
| Nov 14, 2026
#baghpat
#news
#newsupdate
#viralvideos
#newpost
MORE NEWS
HAPUR DESK :गढ़ गंगा कार्तिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा मेरठ जोन के एडीजी, मेरठ मंडलायुक्त और डीआईजी ने डीएम व एसपी के साथ मेला स्थल का किया पैदल निरीक्षण, श्रद्धालुओं के स्नान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था परखे और संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के पलड़ा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक पशुपालक को बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। घर के बाहर नहलाने के लिए बांधी गई भैंस की बिजली के पोल में करंट उतरने से दर्दनाक मौत हो गई। भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। दरअसल, पलड़ा गांव निवासी चिराग अली पुत्र उमर खां ने शुक्रवार सुबह अपनी भैंस को नहलाने के लिए घर के बाहर बांधा हुआ था। इसी दौरान पास में खड़े सीमेंट के बिजली के पोल में करंट उतर आया। पोल के संपर्क में आने से भैंस करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर कान्हड़ बिजलीघर से लाइनमैन मौके पर पहुंचे और बिजली के पोल में आए करंट को ठीक किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई ग्रामीण करंट की चपेट में नहीं आया। पीड़ित पशुपालक चिराग अली ने भैंस की मौत से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की बात कह�
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026
HAPUR DESK : हापुड़ में भाजपा सांसद अरुण गोविल ने AIMIM और आजाद समाज पार्टी यानी ASP के गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस तरह के संगठन और गठबंधन चुनाव के दौरान सामने आते रहेंगे। दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल हापुड़ के हुमायूंपुर गांव पहुंचे थे। यहां मीडिया ने उनसे AIMIM और ASP के गठबंधन को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा, "अभी देखते जाइए, अभी चुनाव में तो बहुत कुछ होगा।" वहीं, आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने इसे कानूनी प्रक्रिया बताया, हालांकि इस मुद्दे पर उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से परहेज किया। इसके बाद सांसद ने गांव हुमायूंपुर से रेलवे लाइन तक सांसद निधि से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया और निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। सड़क बनने से ग्रामीणों को रेलवे लाइन तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इस दौरान भाजपा का�
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां ईंट-भट्ठा कारोबारी संजीव की उनके ही चाचा और दो चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, संजीव का अपने चाचा से सम्पति को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उदयराज अपने दोनों बेटों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भट्ठे पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों ने संजीव को जमीन पर गिरा दिया और ईंट से उनके सीने पर कई वार किए। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल संजीव को छपरौली सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक संजीव के बड़े भाई सुधीर गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों
Baghpat, Bagpat | Nov 13, 2026
बागपत पुलिस – फैक्ट चेक 🚨 सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को खिलौना समझकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो को जनपद बागपत से जोड़कर भ्रामक रूप से प्रचारित किया जा रहा है। बागपत पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि वायरल वीडियो का जनपद बागपत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो को बागपत का बताकर प्रसारित किया जाना भ्रामक एवं तथ्यहीन है। कृपया बिना सत्यता की जांच किए किसी भी वीडियो अथवा भ्रामक पोस्ट को साझा न करें। बागपत पुलिस – सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।
Baghpat, Bagpat | Nov 13, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में ग्राम प्रधान सुधीर के भाई संजीव खोखर की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान सुधीर और उनका दूसरा भाई राजीव घायल हो गए। आरोप है कि परिवार के ही चाचा उदयराज और उनके दो बेटों सनी व आर्यन ने संजीव के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी छपरौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। संजीव अपने पीछे पत्नी अंजलि और 15 वर्षीय बेटे ध्रुव को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम और गांव में शोक का माहौल है।
Baghpat, Bagpat | Nov 13, 2026
बागपत के छपरौली क्षेत्र के हलालपुर गांव में झगड़े के दौरान प्रधान के भाई संजीव की पीट पीट कर हत्या की वारदात सामने देखी गई है मौके पर भारी पुलिस बल परिवार में कोहरा मचा है। #UttarPradesh #bagpat #police #Pradhan #bhai #hatya #Sangharsh #Parivar #koRam #video #viral #news #update #trendingchallenge
Baghpat, Bagpat | Nov 13, 2026