BAGHPAT DESK : बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
यहां ईंट-भट्ठा कारोबारी संजीव की उनके ही चाचा और दो चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर ईंटों से हमला कर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, संजीव का अपने चाचा से सम्पति को लेकर विवाद चल रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उदयराज अपने दोनों बेटों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भट्ठे पर पहुंचे थे।
इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों ने संजीव को जमीन पर गिरा दिया और ईंट से उनके सीने पर कई वार किए।
शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों आरोपी फरार हो चुके थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल संजीव को छपरौली सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक संजीव के बड़े भाई सुधीर गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों
Baghpat, Bagpat | Nov 13, 2026