HAPUR DESK : हापुड़ में भाजपा सांसद अरुण गोविल ने AIMIM और आजाद समाज पार्टी यानी ASP के गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस तरह के संगठन और गठबंधन चुनाव के दौरान सामने आते रहेंगे।
दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल हापुड़ के हुमायूंपुर गांव पहुंचे थे। यहां मीडिया ने उनसे AIMIM और ASP के गठबंधन को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा, "अभी देखते जाइए, अभी चुनाव में तो बहुत कुछ होगा।"
वहीं, आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने इसे कानूनी प्रक्रिया बताया, हालांकि इस मुद्दे पर उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से परहेज किया।
इसके बाद सांसद ने गांव हुमायूंपुर से रेलवे लाइन तक सांसद निधि से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया और निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। सड़क बनने से ग्रामीणों को रेलवे लाइन तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
इस दौरान भाजपा का�
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026