बांसगांव: छुट्टी पर घर आए SSB जवान की इलाज के दौरान मौत, बेलीपार में छत से गिरकर हुए थे घायल, सीतामढ़ी बटालियन में थे ड्राइवर
गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग निवासी छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान राजर्षि त्रिपाठी (39) पुत्र स्व. बुद्धिसागर त्रिपाठी का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक फैल गया। मालूम हो कि राजर्षि त्रिपाठी 6 अगस्त को एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें 6 सितंबर को वापस ड्यूटी पर जाना था।