परिहार, सोनबरसा एवं बथनाहा प्रखंडों में मतदान प्रक्रिया का अधिकारियों ने लिया जायजा
सीतामढ़ी, दिनांक 23 अक्टूबर 2026।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार, अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर श्री आनंद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 श्री आशीष आनंद द्वारा परिहार, सोनबरसा एवं बथनाहा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया तथा मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन की स्थिति का अवलोकन किया गया।
इस दौरान मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा मतदान कार्य में संलग्न कर्मियों को पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
District Administration Sitamarhi Sitamarhi Police Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India
Sitamarhi, Bihar | Oct 23, 2026