मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी, जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी सक्रिय
बिहार विधान परिषद् के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के मद्देनजर जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मतदान प्रक्रिया एवं निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय है।
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी
District Administration Sitamarhi Sitamarhi Police Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India