सुरसंड प्रखंड कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का अधिकारियों ने लिया जायजा
सुरसंड (सीतामढ़ी)। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरसंड प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम, पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी एवं एसडीएम गौरव कुमार ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।
#SursandNews #SitamarhiNews #TirhutGraduateElection #TirhutTeacherElection #सुरसंड #सीतामढ़ी #तिरहुत_स्नातक_निर्वाचन #शिक्षक_निर्वाचन #मतदान_केंद्र #प्रशासन #BNPNews
Dumra, Sitamarhi | Oct 23, 2026