लालबर्रा: कनकी में भुजली उत्सव पर सरपंच दुर्गा प्रसाद पगरवार ने नवविवाहिताओं को साड़ियां भेंट कर जीता ग्रामीणों का दिल
लालबर्रा तहसील से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कनकी में भुजलिया (भुजली) का पावन पर्व अपार जन-उत्साह, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुरातन काल से अच्छी बारिश, फसल और सुख-समृद्धि की मंगल कामना के लिए मनाया जाने वाला यह पर्व कनकी में ऐतिहासिक बन गया। इस बार भुजली मिलन समारोह केवल एक धार्मिक औपचारिकता तक सीमित न रहकर सरपंच दुर्गा प्रसाद पगरवा