गुलाबगंज: जिला कांग्रेस कमेटी की जालोरी गार्डन में गुलाबगंज तहसील से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल, इंदौर जाएंगे
19 सितंबर को इंदौर मे आयोजित होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। उसी को लेकर विदिशा जिले मे भी कांग्रेस कार्यकर्ता उसे सफल बनाने और जिले से बड़ी संख्या कार्यकर्ताओ और युवाओ को ले जाने की तैयारी कर रहे है। विदिशा मे शनिवार शाम 6 बजे तक चली इस जिला स्तरीय बैठक में गुलाबगंज से भी बडी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल रहे।