राजपुर: बक्सर पुलिस का विशेष अभियान: 21 गिरफ्तार, 27 वारंट का निष्पादन, ₹55 हजार जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | Aug 19, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बक्सर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई में विभिन्न मामलों में कुल 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब कांडों में 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई।