कैरो: कैरो में जलजमाव और कीचड़ से बढ़ी परेशानी, घरों में घुसा पानी, स्कूली बच्चों के आवागमन में हो रही कठिनाई।
कैरो प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद टाटी, खरता समेत कई गांवों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार अपराह्न करीब 3 बजे कई स्थानों पर सड़कों और घरों के आसपास पानी जमा नजर आया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है।