टीकमगढ़: पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान,पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जवानों के साथ एसपी दफ्तर में लगाई झाड़ू
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ईसी को लेकर आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी ने जवानों के साथ एसपी दफ्तर में झाड़ू लाकर साफ सफाई की, पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं, इस दौरान RI ऑफिस,सिटी कोतवाली,पुलिस कंट्रोल रूम और देहात थाना पुलिस ने भी अपने-अपने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया है।