टीकमगढ़: नारायणपुरा गांव में एक वृद्ध के साथ तीन लोगों ने की मारपीट,पीड़ित वृद्ध ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया आवेदन
बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुरा गांव में एक वृद्ध के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट की गई। बताया गया की वृद्ध ने सिंचाई हेतु एक व्यक्ति को पाइप दिए थे और जब उसने पाइप वापस मांगे तब तीन लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। वृद्ध ने घटना की शिकायत बल्देवगढ़ थाने में की थी, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी को लेकर वृद्ध ने आज एसपी कार्यालय में आवेदन दिया।