टीकमगढ़: उत्तरी कारी गांव में मां-बेटी के साथ परिवार के ही लोगों ने जमकर की मारपीट, बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची महिला
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी कारी गांव में एक महिला के साथ उसके ही परिवार के लोगों ने जमकर मारपीट की है, और जब महिला को बचाने का प्रयास उसकी छोटी बेटी ने की तब परिवार के लोगों ने उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की। महिला ने बताया कि वह घटना के बाद देहात थाने पहुंची, लेकिन काफी देर तक वहां बैठी रही और वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और इलाज करवाया।