टीकमगढ़: महंत सुधीर मिश्रा को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण, अयोध्या जाने से पहले टीकमगढ़ शहर में निकाली शोभायात्रा
विजय राघव मंदिर के महंत सुधीर मिश्रा को 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण पत्र मिला है और अयोध्या जाने से पहले उन्होंने आज टीकमगढ़ शहर में शोभायात्रा निकाली. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथ लोग मौजूद रहे. लोगों ने फूल-माला पहनकर उन्हें बधाई दी एवं यात्रा में लोगों ने जमकर नृत्य किया।