टीकमगढ़: कंदवा गांव में तीन लोगों के साथ चार लोगों ने की जमकर मारपीट, तीनों को CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंदवा गांव में तीन लोगों के साथ मारपीट की गई है। गांव के एक व्यक्ति के द्वारा अपने ही पिता के साथ मारपीट की जा रही थी, और जब गांव के एक अन्य व्यक्ति दासु ने इसका विरोध किया तब चार लोगों ने दासु के साथ मारपीट कर दी और इसके अलावा बीच बचाव करने आए उनके दो परिजनों के साथ भी चारों ने मारपीट की। घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया है।