टीकमगढ़: जतारा में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पी डाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर
जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में डाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा ले गए जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।