किशनगंज: किशनगंज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार, CHC से बारां अस्पताल रेफर
किशनगंज में एनएच 27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें एक गंभीर घायल हुआ है। जिसे राहगीरों की मदद से किशनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत होने पर उसे बारां रैफर कर दिया है। जहां उसका उपचार जारी है। कांस्टेबल कलुआराम ने बताया कि भंवरगढ़ के ढिकोनिया निवासी सुरेंद्र (25) पुत्र तेजकरण घायल हुआ है। जिसको जिला अस्पताल रेफर किया है।