किशनगंज: भंवरगढ कस्बे में ट्रांसफार्मर से फैले करंट की वजह से एक भैंस की हुई मौत
कस्बे में लगे ट्रांसफार्मर से करंट फैलने के कारण इसकी चपेट में आई एक भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी रामनारायण बैरवा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि संग सिंघाड़ा तलाई के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से करंट प्रभावित होने की वजह से उनकी ग्यावन भैंस की मौत हो गई वह कुछ समय ब्यानने वाली थी। पुलिस में ममामला दर्ज है।