किशनगंज: बिसलाई में पार्वती में अवैध खनन करते हुए 10 ट्रॉलियां जब्त, मालिक सामने नहीं आने पर की जाएगी निलामी
बिसलाई में पार्वती नदी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ट्रॉलियां बजरी से भरी जब्त की थी। ट्रॉलियों के मालिक मौके पर सामने नहीं आए हैं। जब्त ट्रॉलियों को अब सरकारी संपत्ति घोषित करने की तैयारी की जा रही है। सभी 10 ट्रॉलियों के संबंध में किसी व्यक्ति ने अब तक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है। अब इन्हें सरकारी संपत्ति घोषित करने की तैयारी है।