किशनगंज: रामगढ़ पीएचसी का भवन तैयार, 2 करोड़ रुपए से भवन बना, चालू नहीं होने से मरीजों को हो रही परेशानी
रामगढ़ में कई दिनों पूर्व बनकर तैयार हुए पीएचसी भवन को अब उद्घाटन का इंतजार है। पूर्व के खंडहर अस्पताल भवन में जगह के अभाव के कारण मरीज का पूर्ण रूप से इलाज नहीं हो पाता था। ऐसे में अब कस्बे में करीब 2 करोड रुपए की लागत से बने अस्पताल के भवन में सभी सुविधाओं के साथ मरीज का समुचित इलाज हो सकेगा। लेकिन अभी तक अस्पताल चालू नहीं होने मरीजों को परेशानी हो रही है।