किशनगंज: किशनगंज में सहरिया लोगों के दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट, दो घायल
किशनगंज कस्बे में शुक्रवार को सहरिया लोगों के दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में दो जने घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हक्कू सहरिया ने राजेश सहरिया के खेत से अपने खेत में हकाई को लेकर ट्रैक्टर राजेश के खेत से निकाल लिया, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी इतनी हुई की दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दो जने घायल हुए हैं।