किशनगंज: कस्बा किशनगंज में 3 मकानों में हुई चोरी, नकदी, सहित 3 मोबाइल ले गए चोर
कस्बे में वेटरनरी अस्पताल के सामने स्थित कॉलोनी में चोरों ने 3 मकानों में चोरी कर 73 हजार रुपए नकदी, 3 सौ ग्राम चांदी के पायजेब एवं 3 मोबाइल चुरा लिए। जिसको लेकर पीड़ितों की ओर से आने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कस्बा निवासी पीड़ित मथुरालाल ने थाने में दर्ज करवाई अज्ञात चोरों ने 70 हजार रुपए नगदी तथा 3 सौ ग्राम चांदी पायजेब के साथ 3 मोबाइल चुरा लिए।