Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

आज दिनांक- 22.06.2026 को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा सिवान जिला अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया गया।* सिवान, 22 जून 2026 सोमवार। पर्यवेक्षण गृह, सिवान में निरीक्षण के क्रम में आवासीत बच्चों से उनके आवासन एवं भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पूछताछ के क्रम में गृह में आवासीत बच्चे गृह की व्यवस्था से जिला निरीक्षण समिति संतुष्ट पाए गए। पर्यवेक्षण गृह, सिवान में शौचालय मरम्मति के लिए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा भवन निर्माण से समन्वय कर मरम्मति कराने निदेश दिया गया। वृहद आश्रय गृह, भैंसाखाल, जीरादेई, सिवान में संचालित बालगृह (बालक) यूनिट- 01 एवं 02 के निरीक्षण के क्रम में Special Need के बच्चों के स्वास्थ्य के बेहतर के लिए सिविल सर्जन, सिवान को गृहों में विशेष कैम्प लगाने का निदेश दिया गया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। बालगृह (बालिका) के निरीक्षण के क्रम में बालिकाओं द्वारा पढ़ाई-लिखाई कराने का अनुरोध किया गया। जिला पदाधिकारी महादोय द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, (SSA) को बालिकाओं की पढ़ाई-लिखाई NIOS के तहत कराने का निदेश दिया गया। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा Special Need के बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने हेतु सिविल सर्जन को निदेशित किया गया। सभी बच्चों का स-समय टीकाकरण कराने का निदेश दिया गया। सहायक निदेशक द्वारा बताया गया कि इस माह दो बच्चों का एडॉप्शन होना है। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। इन बच्चों का यथाशीघ्र सभी प्रक्रिया पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। उक्त गृहों के निरीक्षण के दौरान जिला निरीक्षण समिति के सदस्य यथा सिविल सर्जन, सिवान, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, सिवान, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), डी०पी०ओ० (SSA) बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं गृहों के सभी कर्मी उपस्थित रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सिवान। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar @topfans #siwan

16 views | Siwan, Bihar | Jun 22, 2026

MORE NEWS