धोरैया: आवास योजना में राशि वसूली पर धोरैया बीडीओ ने आवास सहायक व वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी के लिए थाने में दिया आवेदन
Dhuraiya, Banka | May 20, 2025 प्रखंड के महिला विशनपुर के वार्ड संख्या 10 की बीबी जुमेरा खातुन ने आवास योजना के तहत प्राप्त पहली किस्त में वार्ड सदस्य व आवास सहायक पर वसूली का आरोप लगाया है. इसको लेकर बीडीओ रश्मि भारती ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे बीडीओ ने बताया कि दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है.