धोरैया: बाजार गांव के पास नारियल लदा पिकअप वाहन बिजली के खंभे से टकराया, चालक जख्मी
Dhuraiya, Banka | May 20, 2025 सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग पर मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे एक नारियल लदा पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित बिजली पोल से टकरा गया। जिससे बिजली का पोल टूट कर गिर गया। इस दुर्घटना में चालक बंगाल के हुगली बैची गांव निवासी दीपक मुंडा तथा खलासी सूरज घोष जख्मी हो गया।